अर्की में हुई पेंशनर्स महासंघ की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की अर्की इकाई की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान केसी शर्मा ने की। इस अवसर पर राज्य पेंशन महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने समिति की ओर से पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर भुगतान के आदेश जारी करवाए गए हैं, जो सभी को मिल चुके हैं।
इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि तृतीय और द्वितीय श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी, जो जनवरी 2016 और जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके 40 प्रतिशत एरियर का भुगतान 31 जुलाई तक हो जाएगा। बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स के राज्य स्तरीय चुनावों के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में अर्की यूनिट के पूर्व प्रधान देवी रूप अत्री की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अर्की यूनिट के महामंत्री अनिल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम शर्मा, संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, उप प्रधान मंसाराम, उप प्रधान रामलाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।