फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन सुनील सिंघी बोले, केंद्र व्यापारियों के सुझावों पर कर रही काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। स्वदेशी जागरण मंच हिमाचल प्रदेश ने बद्दी में स्वदेशी व्यापारी मंच की राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहली बार व्यापारियों के हितों पर चर्चा के लिए बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं और उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बोर्ड देशभर के व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और कर सुधार से जुड़े सुझावों पर काम कर रहा है। सिंघी ने बताया कि बोर्ड हर माह व्यापारियों के साथ ऑनलाइन बैठकें करता है। व्यापारी ई-मेल के माध्यम से भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। बोर्ड के आग्रह पर जीएसटी में समय-समय पर बदलाव किए गए हैं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और भारतीय वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर जोर दिया। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने व्यापारियों से केंद्र सरकार के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से देश का पैसा देश में ही रहेगा। स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विनय शर्मा ने बद्दी को औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां नए ट्रेड हब की संभावनाएं विकसित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक स्वदेशी व्यापारी मंच अशोक राणा ने बताया कि एक माह पहले जिम्मेदारी मिलने के बाद यह राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। अगला सम्मेलन कांगड़ा जिले में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें