फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साढ़े 9 साल बाद 30 नवंबर को बंद होगी मेडिकल मोबाइल क्लीनिक सेवा

Tue, 17 Nov 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ
विज्ञापन

गांव तक पहुंचाई गई निशुल्क जांच, परामर्श व दवाइयां
आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों, प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) की मेडिकल मोबाइल क्लीनिक परियोजना 30 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी। अप्रैल 2017 में शुरू हुई इस पहल के तहत पिछले साढ़े नौ वर्षों में करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
आईआरजी के कार्यक्रम अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य उन लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जिन्हें अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक जाने में कठिनाई होती है। मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से गांवों में नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत राजपुरा, ढांग, किशनपुरा, गुरुमाजरा, संडोली, चनालमाजरा, लोअर बटेड और कैंडोल सहित बीबीएन के विभिन्न गांवों में सेवाएं दी गईं। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासी श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ मिला।
परियोजना के संचालन में चिकित्सक डॉ. अंजलि गोयल के साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान, सुनीता ठाकुर, मोनिका शर्मा, रंजना देवी और पूजा देवी ने सेवाएं दीं। वहीं, गुरदेव सिंह और दिनेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को परियोजना की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। आईआरजी ने इस दौरान सहयोग देने वाली मेडिकल टीम, सहयोगियों, स्थानीय प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें