सोलन। नगर परिषद ने छह डिफाल्टर ठेकेदारों को नोटिस थमा दिया है। ठेकेदारों को निर्धारित समय अवधि के अंदर जवाब देना होगा। इसमें से कुछ ठेकेदारों ने नोटिस मिलने के बाद कार्य भी शुरू कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद ठेकेदारों में अफरातफरी मची हुई है।
ठेकेदारों की लापरवाही से नगर परिषद के वार्डों में होने वाले विकासात्मक कार्यों पर ठेकेदारों की लेटलतीफी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्डों में लाखों के विकास कार्य किए जाने थे। इसमें रास्ते, पार्कों का मरम्मत कार्य, नालियां, डंगे सहित अन्य कई कार्य प्रस्तावित हैं। कोविड काल में लेबर नहीं मिलने का हवाला ठेकेदार नप को देते रहे।
लॉक डाउन खुलने के बाद भी ठेकेदारों ने सुस्ती का रवैया अपनाए रखा जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। नोटिस भेजने के बाद कुछ ठेकेदारों ने गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है। कुछ ने अभी तक नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया है। उधर, एसडीओ गोपी चंद ने कहा कि नप ने कार्य नहीं करने वाले छह ठेकेदारों को नोटिस भेजा है। अन्य को भी कार्य नहीं करने पर नोटिस भेजे जाएंगे।