सोलन। शहर के ठोडो मैदान में स्थित शूलिनी मंच पर बनाए गए अतिरिक्त शेड का महापौर पूनम ग्रोवर ने उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर के साथ आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा, उप-महापौर राजीव कौड़ा और वार्ड के पार्षद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे पूजा-अर्चना के बाद शूलिनी मंच को शहरवासियों के लिए समर्पित किया गया। करीब 12 लाख रुपये की लागत से मंच का अतिरिक्त शेड तैयार किया गया है।
गौर रहे कि पिछले कुछ समय से शूलिनी मंच का जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा था। इसमें मंच का विस्तारीकरण कर बाहर तक शेड डाला गया। इसके बनने से कलाकारों को प्रस्तुतियां देने में बेहतर सुविधा मिलेगी और बारिश और धूप के दौरान उन्हों कोई दिक्कत भी नहीं आएगी।
उधर, महापौर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शूलिनी मेले से पहले मंच के विस्तारीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। यह कार्य पूरा होने पर निगम की टीम ने मिलकर उद्घाटन किया है। इससे आगामी दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को लाभ मिलेगा।