फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मायापुरी धाम छमकड़ी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
दून के विधायक राम कुमार चौधरी फाइनल की माली में पहलवानों को परिचय करते हुए। संवाद
विज्ञापन
प्लांखवाला के नीलू पहलवान ने माली पर जमाया कब्जा
विज्ञापन


गोयला में शरद पूर्णिमा पर आयोजित दो दिवसीय मेला संपन्न

विधायक राम कुमार चौधरी ने की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। गोयला में जगत गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कनक और सखियों ने नाटी और पहाड़ी गीत, हर्षा और सखियों ने हरियाणवी नृत्य, अंशुल व साथियों ने अंधविश्वास पर लघु नाटिका, कुनाल व भावना द्वारा एकल गान और तरुणा ने भाषण देकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष संजीव गर्ग व कोषाध्यक्ष राम प्रताप ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिताओं के वरिष्ठ वर्ग में मायापुरी धाम छमकड़ी ने महादेव गोशाला क्लब रामशहर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में राहुल को सर्वश्रेष्ठ रेडर और दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब दिया गया। ताश प्रतियोगिता में पप्पी विजेता व रमेश उपविजेता रहे। दंगल भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। नीलू पहलवान प्लांखवाला माली विजेता बने। मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक दून राम कुमार चौधरी रहे। उनका पंचायत प्रधान मदन लाल वर्मा, पूर्व प्रधान लच्छी राम तनवर, उप प्रधान ताराचंद भाटिया ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने गुरु नानक देव युवक मंडल बड्डल को 20,000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें