फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 100 मीटर दौड़ में गगन, जलेबी प्रतियोगिता में यथार्थ अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। विश्व विकलांगता दिवस पर डाइट सोलन में कई कार्यक्रम किए गए। इसमें जिला भर से 50 दिव्यांग विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में डाइट प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डाइट के समावेशी शिक्षा समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान कई प्रतियोगिताएं की गईं। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गगन प्रथम, युवराज द्वितीय, कार्तिक तृतीय रहे।
विज्ञापन

चम्मच प्रतियोगिता में दीपाली प्रथम, युवराज द्वितीय, बेबी अमाना तृतीय रहीं। जलेबी प्रतियोगिता में यथार्थ प्रथम, तुषार द्वितीय, निधिका तृतीय रहीं। गुबारा फोड़ प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, मुस्कान द्वितीय, चिराग तृतीय रहे। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में निधिका प्रथम, प्रिया द्वितीय, प्रियल तृतीय रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में यथार्थ, माध्यमिक में चिराग और वरिष्ठ वर्ग में दीपाली प्रथम रहीं। बाउची प्रतियोगिता में पवन, दामिनी, आकांक्षा, पलक, प्रिया, परम रघुवंशी को सांत्वना पुरस्कार दिए।
डाइट सोलन के मीडिया प्रभारी डॉ. राम गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाइट के पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमोहन शर्मा और गणपति एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष रोशन लाल रहे।
विज्ञापन

विशेष शिक्षिका रंजना, अंजना, अर्चना, ललिता और सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला कल्याण कार्यालय के अधीक्षक राजेंद्र रघुवंशी और अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन रविंद्र सिंह और मधु ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें