फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के मनलोग खुर्द के खड्ड में डूबने से व्यक्ति की मौत

Mon, 05 Aug 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में चारा लेने के लिए गया था व्यक्ति, पानी में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की चमदार पंचायत में 50 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ में उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार मनलोग खुर्द का रहने वाले नवीन सिंह (50) रविवार को चारा लेने के लिए साथ लगते जंगल में गया। इस व्यक्ति ने अपने मोबाइल, जूते व कपड़े खोल कर किनारे रखे हुए और जबकि इसका शव पानी में मिला।
विज्ञापन

जब वह शाम को वापस नहीं लौटा तो परिजनों से उसकी तलाश की। सोमवार को उसका शव मनलोग खुर्द के खड्ड में मिला। पुलिस ने नालागढ़ में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का बेटा पंजाब में नौकरी करता है। उसके पहुंचने के बाद शव उसे अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि व्यक्ति खुद खड्ड में नहाने गया था या जानबूझ कर किसी उसे धकेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें