फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इस वर्ष जुलाई में बढ़ा तापमान, बारिश भी हुई कम

Mon, 05 Aug 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों की समझ से परे हुआ मौसम का मिजाज
विज्ञापन

जिले में छह वर्षों में इस बार सबसे कम जुलाई में हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के मौसम में साल दर साल भारी बदलाव देखे जा रहे हैं। कुछ वर्ष पहले की तुलना में अब मौसम अधिक बदल गया है। बारिश हुई तो भी तबाही और न हुई तो भी। इस बार जुलाई सामान्य से गर्म रहा, बारिश भी कम हुई। पिछले छह वर्षों के आंकड़ों को देखें तो इस बार जुलाई सबसे कम बारिश हुई है। मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव से मौसम विशेषज्ञ भी नहीं समझ पा रहे।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 के जुलाई की भारी बारिश प्रदेश में आपदा बनकर बरपी है। जुलाई 2023 में 660.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 2022 में 195.4, 2021 में 265.8, 2020 में 278.1, 2019 में 218.1, 2018 में 340.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 2024 में जुलाई में सामान्यत: 252.5 मिलीमीटर के मुकाबले 170.6 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गई, जो 32 फीसदी कम है। यह बारिश भी जिले में बराबर रूप से नहीं हुई। कई क्षेत्रों में तो बेहद कम बारिश हुई है और फसलें सूख चुकी हैं। जहां जुलाई में होने वाली मानसूनी बारिश हर क्षेत्र को पानी देती थी, वहीं इस बार कुछ क्षेत्रों में ही यह बारिश हो पाई।
विज्ञापन

जुलाई का औसत अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसमें इस वर्ष 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस बार महीने का औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2023 में यह 27.5, 2022 में 28.5, 2021 में 29.5, 2020 में 30.2, 2019 में 27.7 और 2018 में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने में 11 दिन ऐसे रहे जिसमें बारिश हुई, जबकि पिछले दो वर्षों में रेनी डेज इससे दोगुने यानि 22 थे।
विज्ञापन

इनसेट
मौसम विज्ञान विभाग नौणी विवि के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके भारद्वाज ने बताया कि जुलाई महीने में सामान्यत: 252.5 मिलीमीटर के मुकाबले 170.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 32 फीसदी कम है। इसके अलावा महीने के औसत अधिकतम तापमान के मुकाबले इस बार 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। जून महीने में भी 142.9 सामान्य बारिश के मुकाबले 97.6 मिलीमीटर ही बारिश हुई। चौंकाने वाली बात यह भी रही कि बरसात में जहां सभी क्षेत्रों में बारिश हो जाती थी, वहीं इस बार जिले में कहीं बारिश हुई और कहीं नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें