फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Sat, 09 Nov 2024 05:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
विज्ञापन

चंबाघाट के समीप बैर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ बैर गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार नीरज भारद्वाज निवासी बैर गांव ने पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना दी कि एक नेपाली व्यक्ति धर्मराज जो बेर गांव में इनकी जमीन में बने घर में रहता है ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम मौका पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति बैड पर मृत हालत में पाया गया। जहां पर अन्य लोग भी मौजूद थे। मौके की जांच करते हुए मृत व्यक्ति की पहचान धर्मराज पुत्र रुकबहादुर निवासी नेवासी नेपाल हाल निवास गांव बेर चंबाघाट सोलन के रूप में हुई। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। मृतक पिछले करीब छह वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था जिसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा था जिससे वह काफी परेशान रहता था। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मौका से कोई भी सुसाइड नोट व अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मौके से रस्सी के टुकड़े जिससे मृतक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी को कब्जे पुलिस में लिया गया। अभी तक की जांच से यही पाया जा रहा है कि मृतक धर्मराज ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है फिर भी मामले में प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें