फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ ने 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी पकड़े; कांगड़ा में 1.792 किलो चरस पकड़ी

Sun, 03 May 2026 12:20 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस की एंटी चिट्टा एसटीएफ टीम ने एक किलो पांच ग्राम चिट्टा पकड़ा है। एसटीएफ ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम कार्रवाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नशे पर शिकंजा कसते हुए अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप पकड़ी गई है। जिला ऊना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 1.005 किलोग्राम चिट्टे (हेरोइन) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस को यह सफलता शनिवार देर रात संतोषगढ़ क्षेत्र में लगाए नाके के दौरान मिली। वहीं कांगड़ा जिले में 1.792 किलो चरस के साथ बाइक सवार दो लोग गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी (एसटीएफ, नॉर्दर्न रेंज कांगड़ा) टीम सहित क्षेत्र में गश्त पर थीं। उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार (एचपी 20 जे 6570) में सवार तीन व्यक्ति चिट्टा लेकर टाहलीवाल से संतोषगढ़ की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने संतोषगढ़ के वार्ड-1 में शिव मंदिर के पास शनिवार देर रात 10:50 बजे संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

कार में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी के मैट के नीचे एक पॉलिथीन बैग बरामद हुआ, जिसमें 15 पैकेटों में रखा चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थ सील किया और तीन आरोपियों गुरमुख सिंह निवासी गांव बरनोह, रमन कुमार निवासी गांव समूरकलां और सर्वजीत सिंह उर्फ विंदर निवासी गांव अपर देहलां जिला ऊना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई बैजनाथ क्षेत्र के बुली कोठी में की गई। कांगड़ा के एसपी अशोक रतन ने बताया कि एसटीएफ ने एक बाइक (एचपी 37डी-8233) को रोका। तलाशी के दौरान दीपक निवासी पतेहर, बैजनाथ और ऋषि गोस्वामी निवासी नगनाल पुन्नर, भवारना से 1.792 किलो चरस मिली। दोनों को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया गया। 

प्रदेश में पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप
ऊना में प्रदेश में अब तक की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले 24 मार्च को शिमला में 288 ग्राम, 30 अप्रैल को कांगड़ा के गगल में बस से एक 13 वर्षीय लड़के से 130.48 ग्राम और 29 सितंबर 2025 को बिलासपुर में 518 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें