नालागढ़ कॉलेज में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते छात्र। संवाद
नालागढ़ कॉलेज में नशा मुक्त हिमाचल अभियान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत नालागढ़ कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्रधानाचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने की। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे जैसी कुरीति के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास ‘नशा मुक्त हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल’ के बारे में गहन जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के प्रकार तथा इससे शरीर एवं मस्तिष्क पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। नशे के विभिन्न प्रकार एवं उनसे दूर रहने के उपायों की भी जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से नशे से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों एवं योजनाओं को बताया गया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भाषण व नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तहसील कल्याण अधिकारी नालागढ़ कर्ण वर्मा, महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र इस मौके पर उपस्थित रहे।