फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक दवाओं की एंट्री करें : कौशल

विज्ञापन
रामशहर के मेडिकल स्टोर में नारकोटिक दवाओं की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस विभाग की टीम। स
विज्ञापन
दवा निरीक्षक ने रामशहर में दवाओं की दुकानों का रिकॉर्ड जांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। दवा निरीक्षक अर्की राकेश कौशल ने पुलिस के साथ रामशहर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान नारकोटिक दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, रजिस्टर, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी मेडिकल स्टोर निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट इंस्पेक्टर राकेश कौशल ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि नारकोटिक दवाओं का रखरखाव एवं बिक्री केवल नियमानुसार की जाए। सभी की एंट्री की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में पुलिस भी मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें