शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जीवन शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोदीमाजरा में शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में सभी कार्य ठीक पाए। उपनिदेशक पौने नौ बचे स्कूल पहुंच गए थे।
इस दौरान पूरा स्टाफ समय पर पहुंच गया। इसके अलावा उन्होंने प्रार्थना सभा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के बढ़िया रखरखाव के लिए स्कूल प्रधानाचार्य स्मृति राणा व एसएमसी प्रधान मदन लाल खठाना की सराहना की। प्रधानाचार्य ने उपनिदेशक को स्टाफ की कमी की बात कही।
उन्होंने बताया कि स्कूल में आईटी व लिपिक का पद रिक्त होने जहां पर बच्चे आईटी की पढ़ाई नहीं कर पा रहे है वहीं लिपिक न होने से अध्यापकों के वेतन व अन्य कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने स्कूल में स्टाफ की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ साई स्कूल प्रधानाचार्य पूनम सूद, मधाला के संजय शर्मा व राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान नरोत्तम वर्मा भी शामिल रहे।