फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनावर स्कूल में लिट फेस्ट-2021 आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। साहित्य समाज का दर्पण है। यह हमारी कल्पना, रचनात्मकता और विचारों की अभिव्यक्ति को पंख प्रदान करता है। साहित्यिक भावना को ऊंचा रखते हुए, द लॉरेंस स्कूल, सनावर ने वर्चुअल लिट फेस्ट के छठे संस्करण का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें भारत और विदेशों के 17 स्कूलों और 120 से अधिक छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस वर्ष के सनावर लिट फेस्ट का विषय था हमारे गौरवशाली राष्ट्र भारत के 75 वर्ष। कैरेक्टर मोनोलॉग, स्टोरी टेलिंग, बुक क्रिटिक और पोएट्री कंपोजिशन और सस्वर पाठ जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
सनावर लिट फेस्ट में बहुआयामी जूरी सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें ओल्ड स्टूडेंट एवं अभिनेत्री, स्तंभकार और टॉक शो होस्ट पूजा बेदी, फिल्म निर्माता राहत महाजन, हिमाचल प्रदेश के सबसे कम उम्र के और पहले स्वतंत्र फिल्म निर्माता सिद्धार्थ चौहान, डॉ. पूर्णिमा चौहान, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, लेखक और क्राई की सीईओ पूजा मारवाह, इम्तियाज अनीस, डॉ. मंजिरी प्रभु, राजा भसीन, ज्योत्स्ना मोहन ने भाग लिया। सनावर लिट फेस्ट के छठे संस्करण के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार राहुल सिंह रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और लिट फेस्ट के आयोजन के लिए द लॉरेंस स्कूल सनावर की सराहना की। सांसद प्रतिष्ठित लेखक शशि थरूर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने लिट फेस्ट के आयोजन के लिए द लॉरेंस स्कूल, सनावर को बधाई दी। सिद्धार्थ काक, अभिनेता रोनित रॉय ने भी लिट फेस्ट के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक हिम्मत सिंह ढिल्लों ने छात्रों के जीवंत प्रदर्शन की सराहना की और उनके उत्साह और प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

देहरादून की रिद्धिमा और जीया प्रथम
पोएट्री कंपोजिशन एवं सस्वर पाठ में द ओएसिस स्कूल देहरादून की रिद्धिमा शर्मा और जीया अरोड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली के कैरेक्टर मोनोलॉग में रितोसारी मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। स्टोरी टेलिंग में लॉरेंस स्कूल सनावर के अयान गौतम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बुक क्रिटिक में वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून और न्यू इंडियन मॉडल स्कूल, दुबई संयुक्त विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें