फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुकान में बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने 15 पेटी पकड़ी

Sat, 17 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मसूलखाना गांव में मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। पुलिस ने परवाणू के साथ लगते गांव मसूलखाना से एक दुकान में छापा मारकर 15 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि परवाणू के साथ लगती जंगेशू पंचायत में पड़ने वाले मसूलखाना गांव में एक दुकान में शराब बेची जा रही है। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार देररात दुकान पर छापा मारा और 15 पेटी देसी शराब संतरा नंबर-1 बरामद की। पुलिस ने दुकान के मालिक नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, परवाणू के ङीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 15 पेटी देसी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें