नाली में पड़ा था युवक, नही हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है और यह प्रवासी लग रहा है, जिससे अभी पहचान नहीं हुई है।
बद्दी पुलिस को गश्त के दौरान रात्रि को बद्दी साई मार्ग पर यूको बैंक के साथ लगती नाली में अचेत अवस्था में युवक मिला। पुलिस ने युवक को उठाकर बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ अस्पताल के शव गृह में रख दिया लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मृतक युवक ने काले रंग की जैकेट व ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है। युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। न ही उसके पास कोई पहचान पत्र मिला है। मृतक का 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए इंतजार किया जाएगा। अगर उसके बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई तो इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।