फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में मकान पर गिरी बिजली से आई दरार, बिजली उपकरण जले

Mon, 20 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में मकान की छत पर आसमानी बिजली गिरने के करण आई दरारें। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सेक्टर-4 में जला बिजली का ट्रांसफार्मर, बिजली भी रही गुल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-4 में सोमवार को एक मकान पर बिजली गिरने से घर की छत में दरार पड़ गई और घर में लगे कई उपकरण जल गए। घटना के समय घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय कोई बाहर होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली गिरने के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के बिजली भी चली गई। बिजली के धमाके से कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में मकान की छत को नुकसान पहुंचा है और बिजली के उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन

उधर, परवाणू बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-4 में आसमानी बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे तुरंत बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास फिलहाल किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें