फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में अच्छी बारिश से धान और मक्की की फसल को मिली बड़ी राहत

Mon, 20 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग ऊपरली में बारिश के बाद हरे भरे हुए मक्की के खेत- संवाद।
विज्ञापन
बीते दो सप्ताह से बारिश न होने से पौधों का रुक गई थी बढ़वार
विज्ञापन

धान व मक्की की फसल में सूंडी रोग का बढ़ गया था प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से धान और मक्की की फसल को बड़ी राहत मिली है। पिछले दो सप्ताह से बारिश न होने के कारण इन दोनों फसलों की वृद्धि रुक गई थी। इसके साथ ही सूंडी रोग का प्रकोप भी बढ़ गया था, जिससे किसान चिंतित थे।
बीबीएन में कुल 4000 हेक्टेयर पर मक्की और 6000 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती होती है। बारिश की कमी से खड्डों का जल स्तर नीचे चला गया था, जिससे धान के खेतों में पानी कम पड़ गया था। मक्की की फसल भी मुरझाने लगी थी, जिससे किसानों को नुकसान का डर था। सोमवार सुबह हुई बारिश से खेत दोबारा हरे-भरे हो गए हैं। पानी पड़ने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। खेड़ा के किसान अवतार सिंह ने बताया कि मक्की और धान दोनों फसलों के लिए बारिश की सख्त जरूरत थी। पर्याप्त पानी गिरने से अब फसलों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन


सूंडी रोग पर नियंत्रण
ढांग उपरली के पंचायत प्रधान हरप्रीत सैणी ने सूंडी रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के अभाव में यह सूंडी पौधे के बीच में अंडे देती है। ये अंडे काफी संख्या में होते हैं और एक पौधे से दूसरे पौधे पर फैल जाते हैं। बारिश के पानी से पौधों में पानी भरने पर ये अंडे मर जाते हैं। इस प्रकार बारिश से इस रोग पर अपने आप ही नियंत्रण हो जाता है।
विज्ञापन


किसानों और विशेषज्ञों की राय
नंदपुर पंचायत के किसान मनोहर सिंह ने बताया कि किसानों ने डबल क्राॅस मक्की लगाई है। इस किस्म की मक्की को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिससे बारिश से उन्हें राहत मिली है। अमरचंद ठाकुर ने भी कहा कि क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से धान और मक्की की वृद्धि अब बढ़नी शुरू हो जाएगी। कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी डॉ. भोपाल सिंह ने इस बारिश को धान व मक्की की फसल के लिए काफी उपयोगी बताया। उन्होंने पुष्टि की कि इससे सुंडी रोग से राहत मिलेगी और पौधों की वृद्धि शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें