फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींबू, आम, संतरा, लीची पांच और अमरूद मिलेगा दस रुपये महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल सहित जिला सोलन के बागवानों और किसानों को इस बार अधिकतर ग्राफ्टिड बरसाती फलदार पौधे पांच रुपये महंगे दामों पर मिलेंगे। जबकि अमरूद का पौधा इस बार दस रुपये महंगा मिलेगा। उद्यान विभाग के निदेशालय की ओर से पौधों के दाम में वृद्धि को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
इसमें नींबू, आम, संतरा, किन्नू, कटहल, लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पौधों के दामों में वृद्धि होने के बावजूद किसान-बागवान इसकी डिमांड कर रहे हैं। जिला सोलन से 30 हजार विभिन्न फलदार पौधों की मांग उद्यान विभाग ने निदेशालय को भेजी थी।
विज्ञापन

इसमें पांच फलदार पौधों की पहली खेप विभाग की पहुंच गई। जबकि अन्य मांग को निजी और सरकारी पौधशालाओं से पूरा किया जाएगा। उधर, सोलन के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार बरसाती फलदार पौधों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने पौधों की डिमांड निदेशालय को भी भेजी थी, जिसमें से पांच हजार की खेप पहुंच गई है।
विज्ञापन

इन दामों पर मिलेंगे पौधे
पौधा पिछले वर्ष इस वर्ष
आम 40-50 50-55
कीनू 40 45
नींबू 35 40
अमरूद 35 45
लीची 45 50
करोंदा 25 30
बेल 25 30
चीकू 30 40
पीकेन 120 120
एचपी शिव प्रोजक्ट में भी होगा वितरण
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत नालागढ़ और कुनिहार ब्लॉक में कुल 35 क्लस्टर बनाकर 800 किसानों-बागवानों को जोड़ा गया है। प्रथम चरण में 14 क्लस्टरों में आधुनिक तकनीक से पौधों को रोपा जाएगा। नालागढ़ ब्लॉक से बेलीखोल एक, बेलीखोल दो, कोहला, बादल, डोली, बटियाक, हलियारा, सौर शामिल हैं। कुनिहार ब्लॉक से चुनाड़, चबेरा, जयालंग, ग्याणा, झीणा, बुघर क्लस्टर शामिल हैं जहां पौधों की रोपाई का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें