बद्दी में लॉरियल कंपनी की ओर खोले गए स्कूल में पहले दिन बच्चे। संवाद
लॉरिअल इंडिया व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट उड़ान
अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने किया बद्दी के लेबर चौक पर स्कूल का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। लॉरिअल इंडिया ने प्रोजेक्ट उड़ान को लॉन्च कर बद्दी में सीएसआर अभियान के तहत प्रवासी समुदायों के वंचित बच्चों का शिक्षा में सहयोग कर रहा है। बद्दी में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं। इन प्रवासी मजदूरों के बच्चों को अपनी पढ़ाई की दिक्कतों को दूर करने और उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल में दाखिला लेने के लिए अतिरिक्त सहायता की जरूरत होती है। अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त जिला उपायुक्त अजय कुमार यादव ने बद्दी के लेबर चौक पर स्कूल का उद्घाटन करके किया। यह एक शैक्षिक संसाधन केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां पढ़ाई के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यहां प्री-स्कूल और आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को स्कूल-रेडी बनाने में मदद की जाएगी और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमरेसी स्किल्स सिखाई जाएंगी। यहां बच्चों की माताओं को उनके अध्ययन में सक्रिय हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। लॉरिअल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर असीम कौशिक ने कहा लॉरिअल उन समुदायों को अपना योगदान देने के लिए समर्पित है जहां यह व्यवसाय करता है। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सीईओ, डॉ. रुक्मिणी बनर्जी ने कहा लॉरिअल इंडिया के साथ चक्का में एक नए प्रोजेक्ट शुरुआत की। इस अभियान के तहत प्रवासी बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया जाएगा।