फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा बराैरी-हरिपुर पेंशनर इकाई को गठन 11 अगस्त को

Tue, 16 Jul 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार के पट्टाबरावरी में आयोजित पेंशनर की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सरकार से मेडिकल बिलों के भुगतान का किया गया आग्रह
विज्ञापन

पट्टा बराैरी में हुई पेंशनर कल्याण संगठन की की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टा बराैरी-हरिपुर की मासिक बैठक पट्टा बरौरी में हुई।अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने की।

इकाई अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि वर्तमान में पट्टा बराैरी-हरिपुर इकाई का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए आगामी 11 अगस्त को नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए जनरल हाउस रखने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन 11 अगस्त को पेंशनर्स भवन नजदीक दुर्गा माता मंदिर पट्टा बरौरी में सुबह 11:00 बजे होगा। इस अधिवेशन में इकाई के सभी सदस्य समय पर पहुंचेंगे ताकि नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सरकार से लिव इन केशमेंट, बकाया एरियर, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए सरकार जल्द बजट का प्रावधान करें, क्योंकि प्रदेश के बहुत से पेंशनर्ज अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं व इस दौरान दवाइयों के सहारे ही जीवन चल रहा होता है। उन्होंने सरकार से सयुंक्त सलाहकार समिति गठित करने की मांग की है, ताकि पेंशनरों की समस्याओं को समय पर हल किया जा सके। बैठक में जगदेव गर्ग, ख्याली राम, केशव राम, बिशन दास कश्यप, नेक राम कौशल, बीरबल परिहार, चेतराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें