आयशर गेट सेक्टर दो में हिमुडा की जमीन पर कब्जा करके अवैध झुग्गियां बनाने वालों पर कार्रवाई की गाज आखिरकार गिर ही गई।
- फोटो : अमर उजाला
आयशर गेट सेक्टर दो में हिमुडा की जमीन पर कब्जा करके अवैध झुग्गियां बनाने वालों पर कार्रवाई की गाज आखिरकार गिर ही गई। करीब 59 झुग्गी वालों से कब्जा छुड़ाया और जमीन का कब्जा हिमुडा को सौंपा गया। मामला काफी समय से विचाराधीन था। कोर्ट के आदेशों के बाद राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई की। एक माह पहले भी यहां पर कब्जा छुड़वाने का अभियान शुरू किया था लेकिन झुग्गी वालों ने इसका विरोध किया था और उनके समर्थन में नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद भी खड़े हो गए थे। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक माह का अतिरिक्त समय देकर बिना कब्जा छुड़ाए लौटना पड़ा था।
अभी करीब 6 दिन पहले दोबारा से सभी 102 झुगी वालों को जमीन खाली करने को लेकर नोटिस जारी किए थे। इसके बाद वीरवार को यहां पर दोबारा से झुग्गी हटाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई और देर शाम तक 59 झुग्गी वालों से कब्जा हटाकर हिमुडा को सौंपा। यहां करीब 102 झुग्गी वालों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। 53 झुग्गी वालों नोटिस पर 29 सितंबर तक का स्टे लिया है। कानूनगो कसौली तहसील हीरा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।