फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के चुराह की युवती ने बद्दी में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी में न्यू टाउन में किराए के मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती बद्दी की एक कंपनी में कार्य करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंबा के चुराह तहसील के बलवास गांव की 25 वर्षीय युवती बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत थी। वीरवार को उसके परिजन उसे फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। तब उन्होंने केयरटेकर को फोन किया कि उनकी बेटी फोन नहीं उठा रही है।
केयर टेकर ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पुलिस सूचित किया। बद्दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा को काट कर खोला और देखा कि युवती बाथरूम में फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित किया। युवती चचेरे भाई जो बद्दी में नौकरी करते थे, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस को युवती के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। काल डिटेल के आधार पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें