फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
Lady died of strangulation as her Dupatta struck in the chain of bike near Ramshehar
विज्ञापन
रामशहर(सोलन)। चिल्लड़ पंचायत की एक महिला की बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने के बाद गिरकर मौत हो गई। नालागढ़ अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चिल्लड़ पंचायत की 28 वर्षीय महिला फूला देवी पत्नी बलदेव सिंह अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर रामशहर से वापस गांव लौट रही थी। जैसे ही वह नैनवा गांव के समीप पहुंची तो उसका दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया और वह बाइक से नीचे गिर गई।
इस बीच अचानक गले में दुपट्टा फंसने से महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे रामशहर के सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान मदन चौहान ने मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को दोपहर बाद चिल्लड़ गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें