फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएमवीआई पैसे के नाम पर खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
Lady cheated rupees 40 thousand on the name of PMMVI scheme in Ramshehar's Rampur village
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। रामशहर के रामपुर गांव की महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीआई) के तहत ठगी का शिकार हुई है। महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
महिला की शादी रामशहर के साथ लगते बिलासपुर जिले के कलोल गांव में हुई है। युवती के कहने पर उसकी मां ने नालागढ़ स्थित यूको बैंक से अपना खाता बंद करवाया और महिला ने रामशहर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव की महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया कि वह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कार्यालय से बात कर रहे हैं और किश्त जारी होने पर पैसा उनके खाते में डालना है। इसे लेकर शातिरों ने गूगलपे से अपना खाता चेक करने के लिए कहा।
जब पैसा नहीं पहुंचा तो उन्होंने बताया कि सरवर डाउन होने से परेशानी आ रही है। इस बीच उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मेसेज जरूर आ गया। पैसे निकलने का मेसेज आते ही उसकी बेटी ने फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

उसने बैंक में जाकर खाता बंद करने के लिए आवेदन किया। साथ ही रामशहर थाने में इसकी सूचना दी। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी सूचना आई है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें