फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेतहरीन कार्य करने वाली 21 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया फाउंडेशन कंडाघाट में आयोजित किया गया कार्यक्रमसंवा न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। बिटिया फाउंडेशन ने कंडाघाट उपमंडल मुख्यालय की नई धर्मशाला में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान ने की। कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश ठाकुर, प्रेम कश्यप वशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल रहे। इस दौरान 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष सुमन शांडिल और समाजसेवी सीता ठाकुर ने संस्था के जिले में चल रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि संस्था महिला उत्थान और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं के सशक्त होने पर बल दिया। इस दौरान बेहतरीन कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कंडाघाट उपमंडल के महिला मंडलों, महिला संगठनों, पंचायतों के वर्तमान और पूर्व महिला पंचायत प्रतिनिधियों सहित 150 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन्हे मिला सम्मान
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने के लिए सुभद्रा भारद्वाज, नर्वदा देवी, नीशा ठाकुर, लज्या वर्मा, सुषमा ठाकुर, सावित्री कश्यप, आशा वर्मा, सत्या देवी, उर्मिला कश्यप, सुमन ठाकुर, आशा गुप्ता, मनु वर्मा, सीमा ठाकुर, मंजू कश्यप, रीता ठाकुर, कुसुम शर्मा, ज्योति ठाकुर, पार्वती ठाकुर, उमा देवी, किरण और सरोज को सम्मानित किय़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें