फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार की अंडर-14 बास्केटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्थ चौहान और स्वस्तिक कश्यप का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बरोटीवाला स्कूल में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित अंडर14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विद्यालय के लिए दोहरी खुशी का अवसर उस समय आया, जब टीम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पार्थ चौहान और स्वस्तिक कश्यप का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक मंडी जिला में होगी। विद्यालय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पीईटी अमर देव, डीपीई अरुणा शर्मा, सभी आठ प्रतिभागी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें