Kulhadiwala villager cheated rupees 1.25 by hackers in BBN
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत कुल्हाड़ीवाला गांव के एक व्यक्ति खाते से हैकरों ने एक लाख 25 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
कुल्हाड़ीवाला गांव के बंत राम ने पुलिस को बाताया कि उसके खाते से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने साइबर टीम को इसकी सूचना दी।
साइबर टीम ने व्यक्ति का खाता बंद कर करीब 88 हजार रुपये होल्ड करवा लिए। अब यह पैसा किस व्यक्ति के खाते में हैं, इसकी जानकारी ली जा रही है।
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार ओटीपी किसी को नहीं बताने के लिए जागरूक करती आ रही है, उसके बावजूद ये जालसाजों की शिकंजे में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओटीपी बताने के बाद ही कुल्हाड़ीवाला के व्यक्ति के बैंक खाते से पैसा उड़ा है।