फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रस्ना लैब की बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब, शाम तक नहीं हो पाए टेस्ट

Fri, 12 Apr 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन को भी नहीं दी लैब प्रबंधकों ने सूचना
विज्ञापन

लैब प्रबंधक ने अन्य प्रयोगशाला में भेजे सैंपल, रिपोर्ट में देरी
पहले भी कई बार खराब हो चुकी है मशीन, नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के क्रस्ना लैब में लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन फिर खराब हो गई। मशीन के खराब हो जाने के कारण आधे दिन तक मरीजों को मेजर टेस्ट जैसे एलएफटी, आरएफटी और अन्य टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पाई। हालांकि लैब कर्मचारियों की ओर से कई मरीजों के सैंपल लिए गए। जिन्हें परीक्षण के लिए शिमला समेत अन्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। इसके चलते रिपोर्ट के लिए तीन से चार दिन का समय मरीजों को दिया गया। ऐसे में आपातस्थिति में आ रहे मरीजों को अधिक दिक्कतें आईं।
हैरत की बात तो यह है कि इस बारे अस्पताल प्रबंधक को भी नहीं बताया गया है। मशीन के खराब होने पर लैब प्रबंधकों ने तुरंत इस बारे तकनीशियन को बताया। इसके बाद तकनीशियन ने लैब में आकर मशीन को ठीक किया। इसके बाद शाम 4:00 बजे से टेस्ट अस्पताल में ही परीक्षण किए। क्रस्ना लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन कई बार खराब हो चुकी है। लेकिन इस मशीन को बदलने के बजाए दुरुस्त कर काम चलाया जा रहा है। करीब चार माह बाद ही इस मशीन में फाल्ट आ जाता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इन दिनों मौसम के परिवर्तन के चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार के मामले भी आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को सामान्य टेस्ट भी चिकित्सकों की ओर से लिखे जा रहे हैं। लेकिन क्रस्ना और सरकारी लैब की मशीन खराब होने से मरीजों को सामान्य टेस्ट आपातस्थिति में बाहर की लैब में करवाने पड़े हैं। जिससे उनके जेब पर भी बोझ पड़ा है।
विज्ञापन

इनसेट
कई मरीजों को पंजीकरण काउंटर से लौटाया
क्रस्ना लैब में आपातस्थिति में सामान्य टेस्ट करवाने आए कुछ मरीजों को पंजीकरण काउंटर से ही लौटा दिया। साथ ही दिन में कई मरीजों को आगामी दिनों में आने के लिए कहा। इसके बाद मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाने पड़े हैं। रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों को दिखाने पर उपचार मिला।
इनसेट
क्रस्ना लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन ठीक हो गई है। अब अस्पताल में ही टेस्ट होंगे। अस्पताल में अब मरीजों को दिक्कत नहीं आएगी।
-पमिता शर्मा
प्रबंधक, क्रस्ना लैब सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें