फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेते ही किसान सम्मान निधि की किस्त जारी : विवेक

Mon, 10 Jun 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में बस पर हमला, विपक्ष में खामोशी चिंता का विषय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के पश्चात देश के किसानों को किसान सम्मन निधि की 17वीं किस्त जारी की है। कहा कि भाजपा यह मानती है कि देश को अगर आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करना है तो किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना होगा। एनडीए 3 की सरकार ने यह भी साबित किया है। उन्होंने कहा कि देश के सामने अनेक चुनौतियां उभर कर आ रही हैं विदेशी ताकतें एक चुनौती के रूप में उभर रही हैं। जिस प्रकार कुछ देशद्रोही ताकतों ने कल जम्मू के नजदीक रियासी जिले में एक बस के ऊपर हमला किया और देश के विपक्ष में खामोशी छा गई यह चिंता का विषय है। जो इस घटना की एक निंदा भी नहीं कर सके।
विज्ञापन

सांसद कंगना रनौत के साथ हुए दुर्व्यवहार करने वाली कॉन्स्टेबल को बहादुर बताने वाली विचारधारा एक गंभीर संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से उत्पन्न सशक्त भारत से उत्पन्न अर्थव्यवस्था बहुत से लोगों की आंख में किरकिरी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें