फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में बढ़ने लगे डायरिया के मामले, रोजाना दस लोग हो रहे पीड़ित

Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते तीन दिनों में क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचे 34 मरीज
विज्ञापन

डायरिया मामले आते ही अस्पताल प्रशासन को किया अलर्ट
एक जगह से नहीं अलग-अलग गांव से आ रहे हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर और आसपास के क्षेत्रों से डायरिया के मामले आना शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 10 मामले आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अस्पताल में लगातार मामले आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, परवाणू में मामलों से राहत के बाद अब सोलन में मामले बढ़ने से जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। अस्पताल में तीन दिन में 34 लोग डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचे हैं। इनमें कई पीडि़त लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा। मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। इन मरीजों की जांच करने पर यह डायरिया से पीड़ित निकल रहे हैं।
शहर के आसपास मामले बढ़ जाने के कारण स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को पानी उबाल कर पीने का आग्रह किया है। विभाग के डाटा के अनुसार अस्पताल में आने वाले मामले एक जगह के नहीं है। बल्कि अलग-अलग जगह से मामले आ रहे हैं। विभाग ने शहर के आसपास पानी की सैंपलिंग करने के लिए कर्मचारियों को कहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते दो माह परवाणू में लगातार डायरिया मामले आ रहे थे। परवाणू में अब तक 600 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। वहां पानी के सैंपल तक फेल हो चुके हैं। लेकिन इन दिनों शहर और आसपास के क्षेत्रों से मामले आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सोलन में भी आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी वर्करों की सहायता लेकर आईईसी एक्टीविटी की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
डायरिया के लक्षण
-लगातार दस्त होते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कमजोरी आ जाती है।
-शुरू में बुखार आता है, भूख कम लगती है और सिर में तेज दर्द होता है।
-उल्टियां होती है, पेटदर्द, सुस्ती रहने लगती है।

इनसेट
-डायरिया से बचाव के लिए पानी उबाल कर पीना चाहिए।
-शौच जाने के बाद हाथ अच्छे से धोकर खाना खाएं।
-दस्त लगने पर ओआरएस का घोल मरीज को दें।
-जितना जल्द हो सके, मरीज को अस्पताल पहुंचाएं।
-साफ और ढका हुआ खाना ही खाएं।
-खान-पान में जंक फूड के इस्तेमाल से परहेज करें।

इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों से डायरिया के मामले आना शुरू हुए हैं। यह मामले एक जगह के नहीं है। लेकिन विभाग इन पर नजर बनाए हुए है। लोगों से आग्रह है कि वह पानी को उबालने के बाद ही पीएं ताकि बीमारियों से बच सकें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें