आसपास की पंचायतों को मिलेगा पानी की समस्या का स्थायी समाधान
4 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी भंडारण क्षमता की भी होगी विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू शहर और आसपास की पंचायतों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को खत्म करने के लिए जलशक्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग कौशल्या डैम के समीप 22 करोड़ रुपये की लागत से डैम विस्तार परियोजना शुरू करने की योजना बना रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आने वाले दशकों तक पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मियों में परवाणू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट हर साल गंभीर रूप ले लेता है। इसे ध्यान में रखते हुए जलशक्ति विभाग ने विस्तार परियोजना की विस्तृत योजना तैयार की है। वर्तमान में कामली क्षेत्र में कौशल्या नदी पर बने डैम से परवाणू शहर और टकसाल पंचायत के ग्रामीण इलाकों को जलापूर्ति की जा रही है। डैम विस्तार परियोजना के तहत लगभग 4 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की भंडारण क्षमता विकसित की जाएगी। साथ ही डैम में सिल्ट जमा होने से रोकने के लिए चेक डैम का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल संग्रहण क्षमता लंबे समय तक बनी रहेगी। परियोजना पूरी होने के बाद कई पंचायतों को निर्बाध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और उनकी गिरती पेयजल योजनाओं पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। धर्मपुर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता उदय भानु ने बताया कि परियोजना का तकनीकी अनुमोदन किया जा रहा है और प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कोट
कौशल्या डैम का 22 करोड़ रुपये से यह विस्तार क्षेत्र की बढ़ती जल जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा और भविष्य में सौ साल तक पानी की समस्या से स्थायी राहत दिलाएगा।
-विनोद सुल्तानपुरी, विधायक कसौली
कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि