फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण में जीएनएम प्रथम वर्ष की कनिका विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
साई संजीवनी संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साई संजीवनी संस्थान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना था। संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. सविता अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं।
इस दौरान छात्राओं के लिए भाषण, रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ. सविता अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण में जीएनएम प्रथम वर्ष की कनिका, द्वितीय वर्ष की काजल और तृतीय वर्ष की अंजलि ने भी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरित जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की दीक्षा, द्वितीय वर्ष की स्मृति और प्रथम वर्ष की मुस्कान ने रचनात्मक ढंग से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें