फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कनिष्ठ वर्ग में कंडाघाट-2, वरिष्ठ वर्ग में कुफ्टू स्कूल अव्वल

Wed, 28 Feb 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में आयोजित स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता में भाग ल
विज्ञापन
कंडाघाट स्कूल में खंड स्तरीय स्पेल विजार्ड कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में दूसरा खंड स्तरीय स्पेल विजार्ड कराया। इसमें शिक्षा खंड कंडाघाट के प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के 22 स्कूलों ने भाग लिया।आयोजन जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं भारती फाउंडेशन के की ओर से किया गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहने वाली 6 टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
प्रधानाचार्य आभा चंदेल एवं भारती फाउंडेशन के स्टेट हेड ब्रिजेश भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आरती पंवार और संधीरा चौहान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेल विजार्ड के कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान प्राथमिक स्कूल कंडाघाट-2 ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक स्कूल कंडाघाट-1 रहा जबकि तृतीय स्थान पर प्राथमिक स्कूल क्वारग रहा। इसी तरह वरिष्ठ विद्यालय वर्ग में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुफ्टू, द्वितीय स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट व तृतीय स्थान राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें