कुुनिहार में कलश यात्रा निकालती स्थानीय महिलाएं। संवाद
शिव तांडव गुफा में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। क्षेत्र के कोठी चौक पर समिति व शंभू परिवार के सदस्यों द्वारा कथा पुराण ग्रंथ व कथा वाचक हेमंत भारती का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। यहां कथा स्थल शिव गुफा प्रांगण तक क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा गुफा प्रांगण में पहुंची गुफा के अंदर प्राकृतिक शिवलिंग की परिक्रमा कर कथा स्थल पर कलश स्थापना की गई।
कथा वाचक हेमंत भारती ने पहले दिन शिव महापुराण कथा के श्रवण करने से क्या-क्या फल भक्तों को प्राप्त होते हैं। इस बारे श्रोताओं को जानकारी दी। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर ने बताया कथा रोजाना दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 8:00 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति व शंभू परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से कथा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर राम रतन तनवर, रितु ठाकुर, मनोज भारद्वाज, गुमान कंवर, जोगिंद्र कंवर, चमन मल्होत्रा, कृष्ण लाल, अमन, नेकराम, योगेश, राजेश सहित सभी समिति व शंभू परिवार के सदस्य मौजूद रहे।