फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: काजल बनीं बेस्ट एथलीट, पांच प्रतियोगिताओं में बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गल कॉलेज में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन की अनुमति देते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में काजल रानी प्रथम, रुचि द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में सौरभ ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, दीपिका द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में प्रिंस प्रथम, महेश द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शॉटपुट में छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, काजल ठाकुर द्वितीय और तानिया कौंडल तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में नीरज प्रथम, विनय द्वितीय और हंसराज तृतीय रहे। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, जागृति द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में शुभम प्रथम, प्रिंस द्वितीय और पुनीत तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में छात्रा वर्ग में जागृति प्रथम, काजल द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में शुभम प्रथम, अमित द्वितीय और हंसराज तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, तनिषा कौंडल द्वितीय और अंजली बंगा तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में हंसराज प्रथम, अमित द्वितीय और इमरान तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा लेमन रेस, थ्री-लेग रेस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर खेल समिति के संयोजक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। खेल विशेषज्ञ पंकज कुमार की उपस्थिति से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता शर्मा और प्रो. ममता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें