फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट की काहला पंचायत चुनी निर्विरोध

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कlहला में निर्विरोध चुने गए प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य व पंचायत के लोग। स्रोत :
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मतभेद भुलाकर आम सहमति से बनाई पंचायत
विज्ञापन

750 वोटरों वाली पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 और उपप्रधान के लिए थे 9 उम्मीदवार थे मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत काहला ने इस बार चुनावी इतिहास रचकर मिसाल पेश की है। चुनावी मैदान में भारी-भरकम संख्या में प्रत्याशी होने के बावजूद, ग्रामीणों की सूझबूझ से पूरी पंचायत निर्विरोध चुन ली गई है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस छोटी सी पंचायत में प्रधान पद के लिए 11 और उपप्रधान पद के लिए 9 उम्मीदवार ताल ठोक रहे थे, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होने की उम्मीद थी। इस पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या मात्र 750 के करीब है। इतने कम वोटरों पर 20 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के बाद हर तरफ इसी पंचायत की चर्चा हो रही थी और दूर-दूर तक इसके निर्विरोध चुने जाने के आसार नजर नहीं आ रहे थे। इस बीच पंचायत के कुछ दृढ़ संकल्पी मतदाताओं ने कमान संभाली। उन्होंने लगातार घर-घर जाकर और सामूहिक बैठकें आयोजित करके ग्रामीणों व प्रत्याशियों को समझाया कि पंचायत के निर्विरोध चुने जाने पर विकास कार्यों के लिए सरकार से कितना लाभ मिलता है। ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार सभी प्रत्याशी मान गए और आपसी मतभेद भुलाकर पूरी पंचायत को निर्विरोध चुन लिया गया। पंचायत निवासी व चेयरमैन एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी नरेश कौंडल ने बताया कि पंचायत के प्रथम प्रधान रहे स्वर्गीय राम चंद ठाकुर, जिन्होंने लगातार 46 वर्षों तक पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि जब पंचायत में इतने अधिक प्रत्याशी खड़े हुए थे इसकी खबरें भी छपीं, जिससे पंचायत के लोगों ने इसे अपमान समझकर एकमत बनाकर पंचायत को निर्विरोध चुन लिया।
विज्ञापन

राजेश ठाकुर प्रधान और सुरेश कुमार बने उपप्रधान
आम सहमति से गठित नवनिर्मित पंचायत में राजेश ठाकुर को प्रधान और सुरेश कुमार को उपप्रधान चुना गया है। इसके अलावा रीना, रीना (अन्य), सीमा, रक्षा ठाकुर और राकेश कुमार बतौर वार्ड मेंबर (सदस्य) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पूरी पंचायत के एकमत होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें