सोलन में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सोलन में पीलिया के 12 मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर पीलिया से ग्रस्त रोगियों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीलिया के रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग दूषित जल से फैलने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। सभी से आग्रह किया कि पेयजल को कम से कम 20 मिनट तक उबालने के बाद ही प्रयोग में लाएं।