सोलन में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से लेकर अब तक पीलिया के 77 मामले सामने आ चुके हैं। वीरवार को 10 मामले सकारात्मक पाए गए हैं। कुल मिलाकर सोलन जिला में रोगियों की संख्या 365 के करीब हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आरके दरोच ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीलिया के रोगियों का उपचार सुनिश्चित बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग दूषित जल से फैलने वाले रोगों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।