जोगिंद्रा बैंक और एम-स्वस्थ के बीच हुआ समझौता ज्ञापन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एम-स्वस्थ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत बैंक के ग्राहकों को चौबीसों घंटे टेलीमेडिसिन की सुविधा मिलेगी। साथ ही डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां भी एम-स्वस्थ के स्वास्थ्य केंद्रों से निशुल्क उपलब्ध होंगी।
यह साझेदारी ग्राहकों को घर बैठे योग्य डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर देगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे ग्राहकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। यह पहल ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएगी। बैंक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं देने से ग्राहकों को लाभ होगा। यह करार नए ग्राहक बनाने में भी सहायक होगा।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद उपस्थित रहे। एम-स्वस्थ की ओर से सह उपाध्यक्ष नवनीत मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख अनूप पराशर और खाता प्रबंधक रवि कुमार चौहान मौजूद रहे।