फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा- पल्ली मार्ग पर नाली न होने से घरों में घुस रहा पानी

Wed, 05 Aug 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के अंबावाला गांव में मकान की छत पर जमा हुआ बारिश का पानी- स्रोत-ग्रामीण।
विज्ञापन
घरों की छतों पर पानी आने से लोगों को हो ही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पंजेहरा-पल्ली रोड पर हाल ही में निर्मित सड़क बरसात के दौरान ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। अंबाला गांव में सड़क पर बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निकासी का उचित रास्ता नहीं होने के कारण बरसाती पानी अब लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी प्रशन कुमार शर्मा ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण करीब एक माह पहले ही किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। बरसात के दौरान पानी उनके घर में घुस रहा है, जिससे मकान को खतरा बना हुआ है। उनके मकान की छत पर भी पानी तालाब की तरह जमा हो गया है। छत पर लगातार पानी खड़ा रहने के कारण अब मकान की छत से पानी टपकने लगा है।
विज्ञापन

अरुण कुमार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क का निर्माण तो किया है, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। उसके घर के साथ पानी जमा होने से उसके घर को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने 1100 पर भी शिकायत है। लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं हो पाया है। यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि पहले अंबवाला गांव में पानी की निकासी के लिए विभाग ने पाइप दबाया हुआ था जो अब लोगों ने बंद कर दिया है। वहीं खेतों का पानी सड़क पर आने से यह समस्या आई है। विभाग ने ठेकेदार को निर्देश जारी कर नाली को और गहरा करने का आदेश दिए हैं जिससे पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें