फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 युवाओं को बद्दी में मिलेगी नौकरी

Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
बद्दी में कप‌न‌ियां देंगी युवाअों को नौकर‌ियां। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय में 175 पदों के लिए दो नामी कंपनियां भर्ती करेंगी। 28 और 29 मार्च को रबौण स्थित जिला रोजगार कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक आवेदक भाग ले सकते हैं। बद्दी में इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसकी पुष्टि जिला रोजगार अधिकारी ने की है। सुबह दस बजे कार्यालय में साक्षात्कार शुरू होंगे। इसमें शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बाहरवीं रखी है। चयनित होने वाले आवेदकों को प्रतिमाह 6000 से 8000 रुपये तक मिलेंगे।
विज्ञापन


28 मार्च को 150 पदों की भर्तियां
मेसर्स औरो टेक्सटाइल बद्दी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय में अप्रेंटिस के 150 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं तथा बाहरवीं पास रखी है। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कहा कि चयनित उम्मीदवारों को आरंभ में वेतन के रूप में 5700 रुपये प्रतिमाह और आवास, अगले पांच माह तक 6000 रुपये प्रतिमाह तथा आवास और उसके बाद 7170 रुपये प्रतिमाह और आवास सुविधा कंपनी की तरफ से मुहैया करवाई जाएगी। साक्षात्कार के लिए कोई भत्ता देय नहीं होगा। मेसर्स औरो टेक्सटाइल वर्धमान टेक्सटाइल की इकाई है। साक्षात्कार 28 मार्च को शुरू होंगे।

29 मार्च को 25 पदों की भर्तियां
मेसर्स रेकिट्ट बैनकाइजर हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बद्दी के सौजन्य से 29 मार्च  को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में ही ऑपरेटर वर्करों के 25 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई पास (इस्ट्रूमेंट मकैनिक, फि टर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर) अथवा डी-फार्मा निर्धारित की है। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 8000 रुपये दिए जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वालों के लिए कोई भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें