फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनऔषधी केंद्र खोलें, रोगियों को लिखें जैनरिक दवाएं

Thu, 28 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लोगों के साथ मिलकर जोनल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष जताते हुए हल्ला बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लोगों के साथ मिलकर जोनल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष जताते हुए हल्ला बोल दिया। वीरवार को अस्पताल में बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि अस्पताल में रोगियों को महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। जनऔषधी केंद्र बंद हैं।
विज्ञापन


 चिकित्सकों की कमी से अस्पताल जूझ रहा है और रोगी परेशान हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को पंद्रह अप्रैल तक व्यवस्थाओं को सुधारने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। इसके चलते मजबूरन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी करनी पड़ी है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की नाकामियां गिनाते हुए सीएमओ सोलन को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई।

यह मांगें उठाईं
सोलन जोनल अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू करें
रोगियों को जैनरिक दवाएं बड़े अक्षरों में लिखी जाएं
अस्पताल में साफ सफाई को विशेष ध्यान रखें
विभिन्न वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था हो कड़ी
पर्चियां बनाने के लिए हो बेहतर व्यवस्था

अमल न किया तो होगा आंदोलन
इस मौके पर प्रदेश सचिव रमन प्रिमटा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सचिव विक्रम मेहता, नगर इकाई अध्यक्ष लायकराम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, राजीव त्यागी, प्रकाश सिंह, विनोद चौहान और अन्य मौजूद रहे। कहा कि इससे कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुके हैं। लेकिन मांगों को अनसुना किया जाता रहा। लिहाजा आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। अगर अब भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन


बेहतर सेवाओं के भरसक प्रयास : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने कहा कि उन्हें ज्ञापन मिला है। लोगों और संबंधित संस्था की मांगों पर गौर किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के भरसक प्रयत्न होंगे। कहा कि अस्पताल में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह रहे मौजूद
प्रदेश संगठन मंत्री नरेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद गौतम, प्रदेश सचिव रमन प्रिम्टा, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम चौहान, महिला विंग की अध्यक्षा कल्पना नेगी, मीनाक्षी प्रकाश, जिला सचिव विक्रम मेहता, सिटी यूनिट के प्रधान लायक राम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, नगर इकाई उपाध्यक्ष नवीन, अमित ठाकुर, प्रशांत शर्मा, सुप्रिया, विनोद चौहान, सतविंदर सिंह, तरूण, राकेश भारद्वाज, राकेश कश्यप, सरिता वर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें