फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जेबीआर कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 03 Jun 2023 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में कंपनी और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते कंपनी के सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। काम से हटाए जाने पर जेबीआर कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बद्दी में शुक्रवार को काम बंद रखा और कंपनी और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी धर्मपाल, वीरू, फूल कुमार, रामपाल, सोनू, ललित ठाकुर, बादल, श्रीराम, गुलाब रुपा समेत दर्जनों कामगार नप परिसर में एकत्रित हुए। वहां पर भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेलाराम चंदेल और जिला अध्यक्ष राजू भारद्वाज के नेतृत्व में नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी ने उन्हें बिना नोटिस दिए ही काम से निकाल दिया है। इसके चलते उनके सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। यही नहीं उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। शुक्रवार को जब वह काम पर आए तो उन्हें काम से रोक दिया।
उद्योग प्रभारी चंदेल ने बताया कि जेबीआर कंपनी मजदूरों के साथ सरासर अन्याय कर रही है जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना कारण बताए मजदूरों को निकाला गया है जो कि सरासर गलत है। जेबीआर को इन मजदूरों को दोबारा काम पर रखना होगा चाहे इसके लिए हमें आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े। अगर जेबीआर कंपनी उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।
विज्ञापन




उधर, इस विषय में जब नगर परिषद के ईओ ललित कुमार ने कहा कि जेबीआर कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने एक ज्ञापन दिया है जिसमें उन्हें निकालने की बात कही है उन्होंने कहा यह सभी कर्मचारी जेबीआर के हैं और नगर परिषद बद्दी का जेबीआर के साथ टेंडर हुआ है लेकिन फिर भी कर्मचारियों मांग को जेबीआर कंपनी के पदाधिकारियों को कहेंगे। कामगारों के काम बंद करने से सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। बाद में कामगार बीबीएनडीए के अतिरिक्त सीईओ से मिले। अतिरिक्त सीईओ नरेंद्र कुमार ने भी कामगारों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

उधर जेबीआर कंपनी के एमडी राजिंदर कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। किसी भी कर्मचारी को कंपनी से नहीं निकाला गया है सिर्फ इनका रोड मैप चेंज किया गया जो कर्मचारी अभी तक नगर परिषद बद्दी के एरिया में काम करते थे उन्हें पंचायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जेबीआर कर्मचारियों को कहीं पर भी काम के लिए भेज सकती है और वह कर्मचारियों को निकाल नहीं रही है सिर्फ उनके काम करने की जगह बदल कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन दिया जा चुका है अगर किसी का वेतन बकाया है वह जेबीआर कंपनी में जाकर तुरंत अपना वेतन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें