फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपग्रेड किए हाई स्कूल जगजीतनगर का शुभारंभ

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्तरोन्नत हुए जगजीतनगर हाई स्कूल का दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने सोमवार को शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि गंभर नदी पर बढलग से जाड़ला तक दाडवा, चंडी और कुठाड़ पंचायत के लिए 28 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसे प्रदेश सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
जगजीतनगर के लिए अलग से वर्षा के पानी का संग्रह कर टैंक बनाकर सिंचाई के लिए 83 लाख की योजना तैयार की है। इस मौके पर दून के विधायक ने संपर्क मार्ग गुम्मू से धादड़ी के लिए विधायक निधि से 1.50 लाख देने की घोषणा की। वहीं निर्माण संपर्क मार्ग जोहड़ से उपरला बडोह के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये, निचला बडोह में पेयजल लाईन, शील से छाछल मार्ग पर पुली लगाने के लिए विधायक ने 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

  इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष नीता, जिप सदस्य दावा रमा ठाकुर, जगजीत नगर की प्रधान हेम लता, उपप्रधान शुंका राम, सुभाष, पूर्व प्रधान परस राम, इंद्र राम, प्रधान राकेश शर्मा, उपप्रधान इंद्र मोहन शर्मा, उपप्रधान दावा नरेश कुमार, एसएमसी प्रधान रेखा देवी, पूर्व उपप्रधान दयाराम, पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, पूर्व बीडीसी ललित शर्मा, भगतराम, प्रेम दत्त, सोहन लाल, मिंकु, बलदेव, मास्टर हुकम चंद और राजेश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें