नेहा, भारती दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जमा दो का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। जिसमें अर्की स्कूल की ईशा ने 96.60 फीसदी अंक लेकर जिला में टॉप किया है। दाड़लाघाट स्कूल की भारती और नेहा दूसरे स्थान पर रही हैं। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओच्छघाट की छात्रा हिमांशी गोयल 95.40 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही है।
इनसेट
90 फीसदी अंक लेकर ज्योति स्कूल में प्रथम
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर का जमा दो का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। जिसमें 90 फीसदी अंक लेकर ज्योति पुत्री जीत सिंह ने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि 87 प्रतिशत अंक लेकर आरती पुत्री हेमचंद दूसरे और 84.4 प्रतिशत अंक के साथ नंदनी पुत्री बाबू राम तीसरे स्थान पर रही हैं। प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, स्कूल अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने स्कूल में टॉप करने वाली छात्रा को सम्मानित भी किया। संवाद
इनसेट
424 अंक लेकर तमन्ना अव्वल
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच का जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें तमन्ना ने 500 में से 424 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवेंद्र 392 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों, अभिभावक माता-पिता तथा बच्चों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
इनसेट
स्कूल में हिमांशी पहले स्थान पर
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओच्छघाट का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा है। स्कूल के अध्यापक घनश्याम शर्मा ने बताया कि स्कूल में हिमांशी गोयल ने 477 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि 427 अंक लेकर कुमुद दूसरे और 401 अंक लेकर प्रोमिला तीसरे स्थान पर रही हैं। सभी मेधावी विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दी है। संवाद
इनसेट
ऋतु ने 88 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया
नालागढ़(सोलन)। बाहा स्कूल की ऋतु ने 88 प्रतिशत अंक लेकर पाठशाला में प्रथम स्थान हासिल किया। कुल 19 बच्चों में से 18 पास हुए हैं। जबकि एक की कंपार्टमेंट आई है। 19 विद्यार्थियों ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्यारा गौड़ ने बताया कि इस परीक्षा में ऋतु ने 500 में से 440 अंक लेकर पहाड़ी क्षेत्र की पाठशाला बाहा का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों को बधाई देते हुए अन्य बच्चो को प्रेरणा लेने की सलाह दी। संवाद
इनसेट
बीएल स्कूल का नतीजा सराहनीय
सोलन। बीएल स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। वाणिज्य मे शत प्रतिशत रहा। 96 विद्यार्थियों ने बारवीं की परीक्षा दी जिनमें कला संकाय मे 462 अंक प्राप्त कर तान्या प्रथम स्थान पर, 461 अंक प्राप्त कर गुंजन दूसरे, 459 अंक प्राप्त कर ऋ षभ पूरी तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में महक शर्मा ने 458 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समक्ष गुप्ता 450 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, शिवान अरोड़ा 423 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 416 अंक प्राप्त कर मेघा और अभय प्रथम स्थान पर, 407 अंक प्राप्त कर ऋ षभ दूसरे स्थान पर, 403 अंक प्राप्त कर लक्की तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक वीना बक्शी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद