पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले की शुरुआत 20 अप्रैल को हुई थी, जब सदर थाना सोलन में तीन युवकों को 9.93 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों में दो बिहार और एक नेपाल मूल का व्यक्ति शामिल था। पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो इस नशा तस्करी के तार सीधे देश की राजधानी दिल्ली से जुड़े पाए गए। नशे की जड़ तक पहुंचने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दिल्ली भेजी गई। बुधवार को दिल्ली पुलिस की मदद से द्वारका क्षेत्र में एक संदिग्ध ठिकाने पर सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद 42 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक यूजीन चिनवेउबा को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कमरे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।