फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेहड़ी, रामशहर व धर्माणा में नए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
नालागढ़ के रामशहर में विधायक हरदीप बावा गांव का दौरा करते हुए0 स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
विधायक बावा हरदीप सिंह ने नालागढ़ की आधा दर्जन पंचायतों का दौरा कर लोगों की सुनी समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। विधायक बावा हरदीप सिंह ने पहाड़ी क्षेत्र रामशहर की करीब आधा दर्जन पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए तथा विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की घोषणा की।
विधायक ने बहेड़ी पंचायत के बगलैहड़, रामशहर के बाली और धर्माणा के कटटल और जखौल गावों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए दो सप्ताह के भीतर नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। बावा ने कहा कि कट्टल गांव में संपर्क मार्ग के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से को शीघ्र पक्का किया जाएगा। वहीं डोली पंचायत के सुन्ना गांव में विकास कार्यों के लिए आठ लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा बहेड़ी पचायत के गुनाह गांव स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के डंगे के निर्माण के लिए दो लाख रुपये तथा बैरीघाट संपर्क मार्ग के लिए भी दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हल्के का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। हर पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याओं का हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नालागढ़ के उपमंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार अहलूवालिया, तहसीलदार डॉ. अभिषेक ठाकुर, नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, थाना प्रभारी विनोद कुमार, नालागढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर बाबूराम, धर्माणा की प्रधान दीक्षा देवी, उपप्रधान महंत सिंह परमार, बीडीसी सदस्य अमन कुमारी, डोली की प्रधान राम कुमारी, उपप्रधान सुनील दत्त, रामशहर के प्रधान रविंद्र मोहन रवि, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, बेहड़ी के पूर्व प्रधान बहेड़ी सतपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें