फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के दिए गए निर्देश

Fri, 21 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यवेक्षक विजय कुमार खत्री ने नालागढ़ में ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधानसभा उप चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विधानसभा उप-चुनाव नालागढ़ के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अधिकारी आईपीएस विजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसपी बद्दी इल्मा अफरोज और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व अन्य टीमों के साथ बैठक की। इसमें जिला चुनाव अधिकारी व उपायुक्त सोलन मन मोहन शर्मा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी मन मोहन शर्मा और पर्यवेक्षक अधिकारी विजय कुमार खत्री ने आगामी विधानसभा उप-चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के महत्व पर जोर दिया गया। सभी हितधारकों को चुनावी प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता और नैतिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरे के दौरान पर्यवेक्षक विजय कुमार खत्री ने नालागढ़ स्थित स्ट्रांग रूम और अंतरराज्यीय नाकों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें